Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई व उसके भाई को बनाया आरोपी

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 20 April, 2024
मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को ऐक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि लॉरेंस फिलहाल साबरमती सेंट्रल जेल (गुजरात) में बंद है जबकि अनमोल कनाडा या अमेरिका में रह रहा है। फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
read more at ABP Live