Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के स्कूल में शख्स ने उतारे 2 लड़कियों के कपड़े; प्रिंसिपल ने लड़कियों से कहा 'भूल जाओ'

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 4 May, 2022
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया है कि राजधानी के एक एमसीडी स्कूल में एक आदमी घुस आया और उसने 2 लड़कियों के कपड़े उतारे, फिर क्लास में पेशाब किया। बकौल मालीवाल, लड़कियों ने प्रिंसिपल और टीचर को इसके बारे में बताया तो उन्होंने कहा ‘भूल जाओ’। उन्होंने कहा, "मैंने पुलिस को नोटिस जारी किया है।"
read more at Twitter