Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश देश के सबसे गरीब राज्य हैं: नीति आयोग

short by अनिल कुमार / on Friday, 26 November 2021
नीति आयोग के बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) में बिहार को सबसे अधिक, जबकि उसके बाद झारखंड और उत्तर प्रदेश को देश का सबसे गरीब राज्य माना गया है। सूचकांक के मुताबिक, बिहार की 51.91% जनसंख्या, वहीं झारखंड में 42.16% और यूपी में 37.79% आबादी गरीब है। सूचकांक में मध्य प्रदेश (36.65%) चौथे, जबकि मेघालय (32.67%) पांचवें स्थान पर है।