बिहार में दहेज में मिली कार से शराब की डिलीवरी कर रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने पकड़ा
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में पुलिस ने दहेज में मिली कार से शराब की डिलीवरी कर रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर दंपति को शराब के लिए फोन किया था और डिलीवरी के लिए आने पर उन्हें पकड़ लिया। बकौल पुलिस, ग्राहकों से बातचीत के लिए पति-पत्नी 'एक रुपए', 'अठन्नी' और 'चवन्नी' कोड वर्ड इस्तेमाल करते थे।
read more at News18 हिंदी


