Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल नहीं लिया कोई वेतन

short by shashank mishra / on Monday, 8 August, 2022
अरबपति बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी ने लगातार दूसरे साल (वित्त वर्ष 2021-22) में अपनी प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) से कोई वेतन नहीं लिया। आरआईएल ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि अंबानी ने दोनों वर्षों में चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी भूमिका के लिए कंपनी से किसी भी भत्ते, कमीशन या स्टॉक विकल्प का लाभ भी नहीं उठाया।