आरसीबी ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, शेयर कीं तस्वीरें
आईपीएल 2024 से पहले आरसीबी ने मंगलवार को आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में अपनी नई जर्सी लॉन्च की और इसकी तस्वीरें शेयर कीं। आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में कप्तान फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली और आरसीबी महिला कप्तान स्मृति मांधना की मौजूदगी में जर्सी को लॉन्च किया गया। आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर विनय कुमार को आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
read more at Hindustan Times


