अश्विन का ट्विटर से मेरे अकाउंट को वेरिफाई करने का अनुरोध करना शानदार जेस्चर था: एजाज़
टेस्ट की एक पारी में 10-विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बने न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल ने अपने ट्विटर अकाउंट के वेरिफाई होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह अच्छा है...मेरा अकाउंट वेरिफाई हो गया लेकिन मुझे अब और अधिक ध्यान देना होगा। रविचंद्रन अश्विन का मेरे अकाउंट को वेरिफाई करने का ट्विटर से अनुरोध करना शानदार जेस्चर था।"


