इज़रायली पुलिस को वर्दी सप्लाई करने वाली केरल की कंपनी शांति स्थापित होने तक नहीं लेगी ऑर्डर
केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा है कि इज़रायली पुलिस को यूनिफॉर्म की आपूर्ति करने वाली केरल की कंपनी ने इज़रायल-हमास युद्ध में शांति स्थापित होने तक ऑर्डर नहीं लेने का फैसला किया है। बकौल राजीव, अस्पतालों व अन्य स्थानों पर बमबारी और निर्दोष लोगों की हत्या को लेकर कंपनी ने नैतिक आधार पर यह फैसला लिया है।


