दिल्ली के एक घर में आग लगने से बुज़ुर्ग की मौत, बीड़ी से आग लगने की आशंका
दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि को एक घर में आग लगने से 75-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि आग बीड़ी के कारण लगी जिसे पूरी तरह से बुझाया नहीं गया था। बकौल पुलिस, घटना से एक घंटा पहले उस व्यक्ति का बेटा उसे रात का खाना देने आया था।
read more at हिन्दुस्तान


