इंस्टाग्राम ने शुरू की 'टेक अ ब्रेक' फीचर की टेस्टिंग
इंस्टाग्राम 'टेक अ ब्रेक' नामक फीचर टेस्ट कर रहा है जो यूज़र्स को इन-ऐप ब्रेक के लिए रिमाइंडर सेट करने की अनुमति देगा। फीचर यूज़र्स को निश्चित समय (10, 15 या 30 मिनट) बिताने के बाद इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। वहीं, इंस्टाग्राम ब्रेक के दौरान यूज़र्स क्या कर सकते हैं, इसके लिए एक्सपर्ट टिप्स भी देगा।
read more at Times Now नवभारत


