डेटिंग ऐप पर मिलने के 5 दिन के अंदर शख्स ने बेंगलुरु की महिला से की ₹18 लाख की धोखाधड़ी
बेंगलुरु में डेटिंग ऐप पर मिले एक शख्स ने एक 37-वर्षीय महिला के साथ ₹18 लाख की धोखाधड़ी की। बकौल पुलिस, महिला 30 सितंबर को ऐप पर आरोपी से मिली थी जिसके 5 दिनों के अंदर उसके साथ धोखाधड़ी हुई। आरोपी ने दावा किया कि वह आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था जिस वजह से उसने ऐसा किया।


