Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैम ऑल्टमैन फिर से ओपनएआई के सीईओ बनाए गए

short by श्वेता भारती / on Thursday, 30 November, 2023
एआई पर आधारित चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने बताया है कि सैम ऑल्टमैन को फिर से सीईओ, मीरा मुराती को सीटीओ और ग्रेग ब्रॉकमैन को अध्यक्ष बनाया गया है। कंपनी ने नए बोर्ड का भी गठन किया है। गौरतलब है कि कंपनी के पुराने बोर्ड ने ऑल्टमैन को गूगल मीट कॉल पर बर्खास्त कर दिया था।