Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आरजेडी विधायक विजय सम्राट की गाड़ी का हुआ ऐक्सीडेंट, कार हुई क्षतिग्रस्त

short by अनिल कुमार / on Saturday, 9 September, 2023
शेखपुरा (बिहार) में शुक्रवार को शेखपुरा-जमुई राजमार्ग पर आरजेडी विधायक विजय सम्राट की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार विधायक व अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। बकौल रिपोर्ट्स, नीलगाय को बचाने की कोशिश में काफिले में शामिल गाड़ी ने ब्रेक लगाया जिसके बाद विधायक की कार उससे टकरा गई।
read more at Public