बंगाल में आईपीएस अधिकारी को 'खालिस्तानी' कहे जाने के मामले में माफी मांगे बीजेपी: 'आप'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'X' पर लिखा है, "पश्चिम बंगाल के सिख आईपीएस अधिकारी को बीजेपी नेता द्वारा 'देशद्रोही' कहना बेहद निंदनीय है।" 'आप' नेता गोपाल राय ने कहा, "एक समय पगड़ी देश की सुरक्षा की गारंटी हुआ करती थी लेकिन आज बीजेपी नेता उसी पगड़ी को पहनने पर खालिस्तानी बोल रहे हैं। बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।"
read more at ABP न्यूज़


