₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने के केस में अतीक अहमद के छोटे बेटे पर ₹25 हज़ार का इनाम घोषित
उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली पर यूपी पुलिस ने ₹25 हज़ार का इनाम घोषित किया है। अली पर ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने मामले में 6 अन्य लोगों पर भी ₹25 हज़ार का इनाम घोषित किया है।
read more at हिन्दुस्तान


