जंगल में ट्रेकिंग के दौरान इंडोनेशिया में शख्स को दिखा दुनिया का सबसे बड़ा फूल
इंडोनेशिया के जंगल में ट्रेकिंग के दौरान एक शख्स को दुनिया का सबसे बड़ा फूल रफ्लीज़िया दिखा और मीडिया कंपनी NowThis द्वारा शेयर किया गया इसका वीडियो वायरल हो गया है। रफ्लीज़िया का व्यास अधिकतम तीन फीट तक बढ़ सकता है। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "यह एलियंस की तरह बाहरी दुनिया की चीज़ लग रही है।"


