अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 81.55 पर पहुंचा भारतीय रुपया
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.55 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपया काफी मज़बूत है।
read more at ABP न्यूज़


