सेबी ने फ्रंट-रनिंग के शक में ली क्वांट म्यूचुअल फंड के मुख्यालय की तलाशी: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, बाज़ार नियामक सेबी ने फ्रंट-रनिंग का संदेह होने के चलते क्वांट म्यूचुअल फंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। बकौल रिपोर्ट, क्वांट के मुंबई स्थित मुख्यालय और हैदराबाद में एक संदिग्ध स्थान की तलाशी ली गई है। संदीप टंडन के स्वामित्व वाले क्वांट की संपत्ति 2019 के ₹100 करोड़ से बढ़कर ₹90,000 करोड़ से अधिक हो गई है।
read more at News18 हिंदी


