क्रूज़ ड्रग्स केस में प्रोड्यूसर इम्तियाज़ खत्री के घर व दफ्तर पर एनसीबी की रेड
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार सुबह क्रूज़ ड्रग्स केस को लेकर बांद्रा (मुंबई) में फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज़ खत्री के घर व दफ्तर पर रेड की। गौरतलब है, इस मामले में आर्यन खान समेत 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। बतौर रिपोर्ट्स, खत्री पर सुशांत सिंह राजपूत केस में भी ड्रग्स सप्लाई का आरोप लगा था।
read more at ANI


