बेटे की हत्या के आरोप में बेंगलुरु में महिला अरेस्ट, दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बेंगलुरु पुलिस (कर्नाटक) ने एक महिला को अपने 10-वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, महिला ने फरवरी-2021 में अपने 2-सहयोगियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की और अगस्त में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बच्चे के मुंह में कथित तौर पर मिर्च डाली गई थी और शरीर पर जलने के निशान थे।


