पीएम ने पत्र लिखकर पलक मुछाल और मिथुन को दी शादी की बधाई, गायिका ने शेयर की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखकर गायिका पलक मुछाल और म्यूज़िक कंपोज़र व गायक मिथुन को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। पलक ने सोशल मीडिया पर पत्र की तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रधानमंत्री ने रिसेप्शन में बुलाए जाने के लिए आभार जताया है। कैप्शन में पलक ने लिखा, "आपका (प्रधानमंत्री) आशीर्वाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।"
read more at Instagram


