Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर बोला- तुम्हारी मां चंद घंटे की मेहमान हैं; बेटे ने AI से परेशानी पहचानी और दी मां को नई ज़िंदगी

short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 23 October, 2026
इंग्लैंड के डॉ. एडवर्ड पैट्रिक ने बताया कि उनकी मां को जानलेवा दौरे पड़ रहे थे लेकिन अस्पताल के डॉक्टर कारण नहीं पहचान पा रहे थे। उन्होंने कहा कि मां के पास कुछ घंटे ही बचे हैं। एडवर्ड ने AI-टूल में उनके लक्षण-मेडिकल रिपोर्ट दर्ज कीं। इससे विटामिन-B6 की कमी का पता चला जिसे देने पर दौरे तुरंत रुक गए।
read more at Moneycontrol