नौकरी के बाद दूसरे से प्यार करने लगी पत्नी, UP में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा नाराज़ पति
गोरखपुर (यूपी) में शनिवार को एक शख्स ने 70-फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी दी। शख्स ने कहा कि उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और नौकरी लगने पर उसे किसी और से प्यार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने शख्स को 5-घंटे बाद नीचे उतारा। पत्नी ने बताया कि दोनों 4-साल से अलग रह रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


