यूक्रेन में सहायता केंद्र और शेल्टर पर रूस ने की भीषण बमबारी, 26 लोगों की हुई मौत
दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूसी वायुसेना ने एक स्कूल पर 9 गाइडेड बम गिराए, जो मानवीय सहायता वितरण केंद्र था। हमले में 26 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हैं। शेल्टर होम में शरण लेने पहुंचे लोगों पर भी हमला किया गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, "यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि...रूस तनाव कम नहीं करना चाहता।"
read more at Timesnowhindi


