ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द की 3 देशों की यात्रा
भारतीय सेना द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड्स की अपनी आधिकारिक यात्रा स्थगित कर दी है। गौरतलब है, पीएम 13 से 17 मई तक यूरोप दौरे पर जाने वाले थे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया।
read more at हिन्दुस्तान


