बिहार में सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए बनेगी कमिटी, DM होंगे अध्यक्ष
बिहार शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बताया कि सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर सभी ज़िलों में ज़िला स्थापना समिति गठित की जाएगी। बकौल विभाग, इस 8 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष ज़िला पदाधिकारी और सचिव ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए 3 ज़िलों का विकल्प दिया जाएगा।
read more at News18 हिंदी


