Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US में फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर हुए धमाके में एक शख्स की मौत, FBI ने बताया आतंकी हमला

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 18 May, 2025
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर हुए विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने इसे 'जानबूझकर किया गया आतंकी हमला' करार दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि क्लिनिक के साथ-साथ आसपास की कई इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।