इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टिश्यू पेपर पर लिखा मिला 'Bomb'
अहमदाबाद (गुजरात) में गुरुवार को इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ से सऊदी अरब जा रही फ्लाइट में विमान के टॉयलेट में टिश्यू पेपर मिला जिसपर अंग्रेजी में 'Bomb' लिखा हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, विमान में 133 यात्री सवार थे और टिश्यू पर लिखी लिखावट का मिलान यात्रियों की हैंडराइटिंग से किया जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


