Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश के किन राज्यों में हैं सर्वाधिक एलोपैथिक डॉक्टर?

short by रौनक राज / on Saturday, 30 November, 2024
केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि महाराष्ट्र में 2,09,540 एलोपैथिक डॉक्टर हैं जो देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक है। बकौल सरकार, सर्वाधिक एलोपैथिक डॉक्टरों के मामले में तमिलनाडु (1,49,399) दूसरे और कर्नाटक (1,41,155) तीसरे पायदान पर है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 1,05,805 जबकि उत्तर प्रदेश में 99,737 एलोपैथिक डॉक्टर हैं।