एमपी के दमोह में ट्रक ने ऑटो रिक्शा को रौंदा, एक ही परिवार के 5 लोगों समेत 7 की हुई मौत
दमोह (मध्य प्रदेश) में मंगलवार को एक ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को रौंद दिया जिससे उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में 5 लोग एक ही परिवार के थे और सभी लोग बांदकपुर मंदिर जा रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2-2 लाख के मुआवज़े का एलान किया है।
read more at इंडिया टीवी


