Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैच पकड़ने के चक्कर में BBL मैच के दौरान बुरी तरह टकराए 2 खिलाड़ी, अस्पताल में भर्ती

short by तान्या झा / on Friday, 3 January, 2025
बिग बैश लीग (बीबीएल) के मुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान सिडनी थंडर्स टीम के डेनियल सैम्स और कैमरन बेनक्राफ्ट एक-दूसरे से बुरी तरह टकरा गए। दोनों को आनन-फानन में ऐम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीम ने बयान जारी कर कहा, "दोनों होश में हैं लेकिन उन्हें गंभीर चोटें हो सकती हैं।"