उत्तराखंड में NCERT की ₹9 करोड़ से ज़्यादा की 10 लाख नकली किताबें हुईं ज़ब्त
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस ने ₹9 करोड़ से ज़्यादा की कीमत की NCERT की नकली किताबें ज़ब्त की हैं। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि कार्रवाई में 9.74 लाख नकली किताबें बरामद की गई हैं। बकौल पुलिस अधीक्षक, यह किताबें एक ट्रक के ज़रिए उत्तर प्रदेश के मेरठ ले जाई जा रही थीं।
read more at Times Now नवभारत


