Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रांची में परिजन के पढ़ाई के लिए कहने पर नाराज़ छात्रा ने दी जान, 7 दिन बाद मिला शव

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 21 January 2025
रांची (झारखंड) में 7 दिन से लापता कॉलेज की एक छात्रा का शव मंगलवार को डैम से बरामद किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के परिजन ने उससे पढ़ाई करने के लिए कहा था जिससे वह नाराज़ हो गई और 14 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई। बकौल रिपोर्ट, छात्रा ने डैम में कूदकर आत्महत्या की है।