T20 क्रिकेट में 1 साल में 4 शतक लगाने वाले पहले पाक खिलाड़ी बने साहिबज़ादा फरहान
पाकिस्तान सुपर लीग में सोमवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड के साहिबज़ादा फरहान ने पेशावर ज़ाल्मी के खिलाफ शतक लगाया। फरहान टी20 क्रिकेट में एक साल में 4 शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले व दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली व शुभमन गिल, वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल और इंग्लैैंड के जॉस बटलर की बराबरी की।
read more at इंडिया टीवी


