सलमान खान की बहन अर्पिता ने ₹22 करोड़ में बेचा अपना बांद्रा वाला घर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति व ऐक्टर आयुष शर्मा ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपना घर ₹22 करोड़ में बेच दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, अर्पिता व आयुष ने वर्ली में आलीशान नया घर खरीदा है। कपल ने 1,750 स्क्वेयर फीट का बांद्रा वाला घर 2022 में ₹10 करोड़ में खरीदा था।
read more at हिन्दुस्तान


