फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज़ के पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹191.5 करोड़
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने 'X' पर बताया है कि रिलीज़ के पहले दिन फिल्म ने दुनियाभर में ₹191.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म के हिंदी वर्ज़न ने भारत में ₹27.5 करोड़ कमाए। 27 जून को यह फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई थी।
read more at Hindustan Times


