भारत ने UNSC में सभी स्थायी सदस्यों के लिए की वीटो पावर की मांग
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि अगर वीटो पावर की व्यवस्था जारी रहती है तो यह यूएनएससी के सभी स्थायी सदस्यों को मिलनी चाहिए। भारत ने वीटो के राजनीतिक इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए परिषद में बेहतर प्रतिनिधित्व पर ज़ोर दिया।
read more at newsbytesapp


