पंजाब कैबिनेट में हुआ फेरबदल, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के 5 विधायकों को मंत्री बनाया है जिन्होंने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया गया था। गौरतलब है कि पंजाब में 'आप' सरकार के कैबिनेट में यह चौथा फेरबदल है।
read more at भाषा


