पाकिस्तान में बारिश व भूकंप के बाद राज कपूर की पुश्तैनी हवेली की दीवार ढही, जर्जर थी हालत
पाकिस्तान में शुक्रवार रात आए भूकंप व बारिश के कारण दिग्गज अभिनेता राज कपूर की पेशावर स्थित पुश्तैनी हवेली की दीवार ढह गई। हवेली करीब 100 साल पुरानी है जिसकी हालत काफी जर्जर है। इसे राज कपूर के दादा दीवान बशेस्वरनाथ ने बनवाया था और राज के पिता पृथ्वीराज कपूर ने यही से अपनी ऐक्टिंग जर्नी की शुरुआत की थी।
read more at हिन्दुस्तान


