मैं हैरान थी: 'उम्र को मात देने' के कारण अपनी तस्वीरें वायरल होने पर 72-वर्षीय वेरा वान्ग
अमेरिका की 72-वर्षीय फैशन डिज़ाइनर वेरा वान्ग ने 'बढ़ती उम्र को मात देने' के कारण कोविड-19 लॉकडाउन में अपनी तस्वीरें वायरल होने के बारे में बीबीसी से बात की है। उन्होंने कहा, "मैं वाकई हैरान थी। मैं ईमानदारी से कह रही हूं।" वेरा ने कहा, "मुझसे पूछा गया था कि मेरे सीक्रेट्स क्या हैं? उनमें से एक है नींद।"


