राशिद खान ने बैक की सर्जरी के बाद एहतियातन पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम लिया वापस
अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर राशिद खान ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले साल नवंबर में राशिद की बैक की सर्जरी हुई थी और उन्होंने एहतियातन अपना नाम वापस लिया। गौरतलब है, राशिद ने पिछले 3 सत्र लाहौर कलंदर्स की तरफ से खेले हैं और टीम ने 2022 व 2023 में खिताब भी जीता था।
read more at हिन्दुस्तान


