पुतिन के बारे में चिंता कम करें: रूस के साथ बढ़ती निकटता को लेकर हो रही आलोचना पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस संग बढ़ती निकटता को लेकर हो रही आलोचना पर कहा है, "हमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में चिंता करने में कम समय बिताना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें अमेरिका में घुसने वाले प्रवासियों, ड्रग माफियाओं और हत्यारों...के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए...ताकि हमारा हाल यूरोप जैसा न हो।"
read more at ABP न्यूज़


