यूपी में पति ने नहीं दिया नया मोबाइल फोन, नाराज़ होकर महिला ने की आत्महत्या
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में पति द्वारा नया मोबाइल नहीं दिए जाने से नाराज़ एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने नया मोबाइल मांगा, जिसके लिए पति ने ₹2,000 भेजे, जबकि उसने ₹10,000 मांगे थे। बकौल रिपोर्ट्स, मृतका का पति ओडिशा में काम करता है और उसका तीन साल का बेटा है।
read more at PTI


