नेपाल ने हमें काफी दबाव में डाला: उसके खिलाफ करीबी जीत पर द. अफ्रीकी कप्तान
टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार को नेपाल के खिलाफ 1 रन से मैच जीतने पर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने कहा, "नेपाली टीम ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की और हमारे लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं।" उन्होंने कहा, "नेपाल ने हमें काफी दबाव में डाला...इससे उनकी क्वॉलिटी पता चलती है।" बकौल मारक्रम, दक्षिण अफ्रीका अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाया।
read more at हिन्दुस्तान


