Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फेविकोल और M-सील समेत अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें फिर से बढ़ाने जा रही है पिडिलाइट

short by Rishi Raj / on Sunday, 10 May, 2026
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ ने फेविकोल और M-सील समेत अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें फिर बढ़ाने के संकेत दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, पश्चिम एशिया संकट के कारण क्रूड से जुड़े कच्चे माल की कीमतें 40-50% तक बढ़ गई हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है, कंपनी पहले ही फेविकोल की कीमतों में 12-15% की बढ़ोतरी कर चुकी है।
read more at NewsBytes