Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1947 के बंटवारे में मारे गए 300 पूर्वजों का शख्स ने गया में किया पिंडदान

short by श्वेता यादव / on Thursday, 26 September, 2024
गया (बिहार) में पितृपक्ष पर जम्मू-कश्मीर के राजकुमार शर्मा ने परिवार संग अपने 300 पूर्वजों का पिंडदान किया है। उन्होंने बताया कि 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान सभी की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी। शर्मा ने बताया, "हमने रेवेन्यू, ज़मीनी रिकॉर्ड और हरिद्वार-गया के पुरोहितों के नाम से खोजकर सभी के नाम निकाले हैं।"