Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में RJD विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, बिल्डर को धमकाने का है आरोप

short by अपर्णा / on Thursday, 17 April 2025
आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने गुरुवार सुबह दानापुर (पटना) कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। गौरतलब है कि रीतलाल यादव एक बिल्डर को धमकाने व रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे थे और हाल ही में पुलिस ने उनके घर व कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। रीतलाल यादव आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जाते हैं।