Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीज़ों को निकाला गया

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 14 May, 2022
पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई। सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव कुमार देवगन ने बताया कि ओपीडी के पास लगे बिजली के 2 ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ जिससे आग लगी। बकौल देवगन, विभिन्न वॉर्डों में भर्ती मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया और आग पर काबू पा लिया गया है।