Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारी फिल्म 'एक डायरेक्टर की मौत' अब नहीं बनेगी: कौशिक के निधन पर हंसल मेहता

short by रौनक राज / on Thursday, 9 March, 2023
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, "आप बहुत जल्दी चले गए…बेहतर किरदार निभाने की आपकी ललक, कहानियों को लेकर आपका जुनून और जीवन के लिए आपके प्यार की कोई बराबरी नहीं कर सकता।" मेहता ने आगे लिखा है, "हमारी आगामी फिल्म 'एक डायरेक्टर की मौत' अब कभी नहीं बनेगी।"
read more at Hindustan Times