Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत तीन शहरों में सीएम बघेल ने लॉन्च की जियो की 5जी इंटरनेट सेवाएं

short by शिव / on Sunday, 15 January, 2023
रायपुर (छत्तीसगढ़) में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के रायपुर, दुर्ग और भिलाई शहरों में जियो की 5जी इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 5जी से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत कई क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे। बकौल बघेल, 5जी की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।